हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के होटल रिजेंटा में जाने माने कवि और फिल्मकार राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रची गयी पुस्तक "बिटिया तुलसी दुब हैं" के चुनिंदा दोहों का गायन प्रख्यात भजन गायक कुमार विशु और मेनका मिश्रा द्वारा किया गया हैं। कुमार विशु ने बताया कि सम्मानित जनता इस एलबम के दोहे भजन का आनंद मार्च तक यू ट्यूब पर ले सकेंगे। जिसका फिल्मांकन देवभूमि उत्तराखंड के  विभिन्न स्थानों पर किया जाना है। फिल्मकार राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह एलबम सृष्टि में बेटियों के महत्त्व और बेटियों के उत्तरदायित्व का बोध कराता हैं। इसी विषय को लेकर होटल रिजेंटा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर गायक कुमार विशु, गायिका मेनका मिश्रा, अभिनेत्रियों एवं विशिष्ट अथितियों का मीडिया से परिचय कराया गया। एलबम की शूटिंग का मुहर्त मुख्य अतिथि एसआई टी उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस महेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। इस कार्यक्रम में विभव मित्तल प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई देहरादून, प्रदीप गुसाई एनएचएआई रुड़की, सी के सिन्हा रिजनल ऑफिसर एनएचएआई देहरादून उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अनुज शर्मा व संजय कुमार गुप्ता रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours