हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कला गांव में एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, पीड़िता का आरोप है कि वह सोच के लिए खेत में गई थी तभी गांव का ही एक युवक पीछे से आ गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा, महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने महिला का गला दबाया और दोनों पैर रखकर महिला के गले पर खड़ा हो गया और कहा कि आज तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा।
देखें वीडियो: पीड़ित महिला
किसी तरह से महिला ने आरोपी दरिंदे से अपनी जान बचाई और आपबीती घर आकर सुनाई, जिसकी तहरीर लक्सर कोतवाली में दी गई है परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है वही पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि जहां प्रधानमंत्री दावा कर रहे हैं।
देखें वीडियो: महिला का पति
कि हर घर में शौचालय हो और किसी को सोच के लिए बाहर ना जाना पड़े वहीं पीड़िता के पति का आरोप है कि गांव में शौचालय मुक्त के बोर्ड लगा दिए गए हैं लेकिन उनका अभी तक कोई शौचालय नहीं बना है उन्होंने कहा कि अगर समय रहते ग्राम प्रधान उनका शौचालय बना देता तो आज उनकी पत्नी को यह सब ना झेलना पड़ता।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours