हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्वामी महेश्वरानंद शिष्य प्रकाशानंद निवासी सरस्वती आश्रम दत्त कुटी थाना कनखल हरिद्वार ने तहरीर दी कि नवीन अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश, श्रीमती गुंजन अग्रवाल पत्नी नवीन अग्रवाल निवासी गंगा टॉकीज बड़ा बाजार थाना कोतवाली हरिद्वार और अनीश अरोड़ा पुत्र राजकुमार अरोड़ा निवासी गंगा प्रसाद की हवेली विष्णु घाट कनखल हरिद्वार द्वारा आर० के० मिशन रोड कनखल स्थित भूमि खरीदने का सौदा 1500000 रुपए में तय हुआ था जिसमें से बयाने के तौर पर वादी मुकदमा को 16 लाख लाख रुपए नगद प्राप्त हुुुए और इकरारनामा में रजिस्ट्री की तिथि नियत की गई, परंतु प्रतिवादी द्वारा काफी दिनों तक वादी मुकदमा से संपर्क नहीं किया गया ओर प्रति वादियों द्वारा षडयंत्र कर नफा कमाने की गरज से कूट रचित दस्तावेज एक अनुबंध तैयार किया गया जिसमें प्रार्थी के द्वारा 1500000 रुपए  लेना दर्शा कर प्रार्थी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर धोखाधड़ी से प्रार्थी की संपत्ति को हड़पने का प्रयास किया जाने के संबंध में थाना कनखल पर मुकदमा अपराध संख्या 376 /19 धारा 420 / 120 बी भादवी प्रति वादियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours