(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में एसएमआई गोदाम से खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने के लिए अब तीसरी आँख का सहारा लिया जाएगा, गोदाम से खाद्यान की आवजाही पर कैमरे से निगरानी रखी जायेगी, आपको बता दे लक्सर सस्ते गले की खाद्यान्नों की कालाबजारी का मामला गरमाया हुआ है राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप में नगर की पांच सस्ते गले की दुकानों को पिछले दिनों निलंबित कर दिया गया था हाल ही में सस्ते गले का 26 कुवंत खाद्यान्न बरामद होने के बाद एक राशन विक्रेता समेत दो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
देखें वीडियो
राशन विक्रेताओं ने एसएमआई गोदाम के कर्मचारियों पर राशन डीलर के नाम पर फर्जी गेटपास बनाकर गोदाम से ही राशन कालाबजारी का आरोप लगते हुए एसडीएम को शिकायत की थी राशन की कालाबाजारी को लेकर अन्य शिकायतें भी मिली है आरोप है कि राशन विक्रेता गोदाम कर्मचारी तथा दुकान में लगे वाहन चालकों की सांठगांठ से सीधे गोदाम से ही खाद्यान्न का एक रास्ता राशन की दुकान के बजाय कालाबाजारी के लिए चला जाता है इसे देखते हुए अब प्रशासन ने गोदाम की निगरानी की व्यवस्था में कैमरे लगाए गए हैं वही मार्केटिंग इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि गोदाम पर कैमरे लगाए गए हैं जो कि हमारे मोबाइल से भी लिंक है और ऑनलाइन भी इनको देखा जा सकता है जिससे इस कालाबाजारी पर रोक लगेगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours