हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने की बलात्कारियो को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की, मानवाधिकार सुरक्षा संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव ने कहा कि हैदराबाद में जो घटना पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के साथ घटी है, वो दिल दहला देने वाली घटना है, और बहुत दुःखद निंदनीय ओर शर्मनाक है, संगठन इस पर कड़ा रोष व्यक्त करता है, संगठन मांग करता है, कि बालात्कारियो हत्यारो को 10 दिन के अन्दर ही फांसी पर लटका दिया जाए, ताकि आगे से हमारी बहनों के साथ ऐसी घटना ना हो, पीयूष जाटव ने कहा कि आय दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे है कल की इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद देश की हर बेटी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, मैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करता हूँ, की देश मे बालात्कारियो के लिए नया कानून बने जिसमे 10 दिन के अन्दर इन्हें फांसी पर लटका दिया जाए, ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत ना करे और हमारे देश की बेटियां भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours