हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थाना राजपुर पुलिस द्वारा इंदर बाबा मार्ग से मुख्बिर की सूचना पर एक व्यक्ति को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को आज मा० न्यायालय पेश किया गया है, नाम पता अभियुक्तगण आदेश कुमार पुत्र शब्बीर सिंह नि०2 अंसल वैली, जाखन, देहरादून उम्र 42 वर्ष बरामदगी का विवरण 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस टीम मे कानि०सुशील कुमार, कानि० आनंद अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours