हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। समय-समय पर जरूरतमन्दों के सहायता के लिए तैयार रहने वाली ब्लड वॉलनटिअर्स हरिद्वार की टीम इस बार नए वर्ष के स्वागत के लिए तैयार बैठी है ब्लड वोलन्टियर्स हरिद्वार की टीम इस बार साल पहले दिन यानी 1 जनवरी 2020 को एक स्वेचिक रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही टीम के वरिष्ठ सदस्य अनिल अरोड़ा ने बताया कि हमारी टीम रक्तदान के क्षेत्र में दिन रात एक करके निःस्वार्थ भाव से कार्य करती है और वक्त-वक्त पर जरूरतमन्दों को रक्त उपलब्ध कराती है उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में हरिद्वार के साथ-साथ उत्तराखण्ड के कई इलाकों में डेंगू ने अपना कहर बरपाया था जिसमे उनकी टीम के द्वारा हर सम्भव प्रयास कर जरूरतमंद तक रक्त , प्लेटलेट्स आदि पहुचाने का कार्य किया गया। वही शेखर सतीजा बताते है कि उनकी टीम ने वर्ष 2020 के स्वागत के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया जिसे वह 1 तारीख को ब्लड बैंक हरिद्वार में लगाएंगे और 2020 का स्वागत नेक कार्य करके करेंगे, शेखर सतीजा ने हरिद्वार की गूंज समाचार के माध्यम से शहर की जनता से अपील करते हुए कहा है कि आईये रक्तदान करके वर्ष 2020 का स्वागत करे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours