हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। आगामी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमो के दृष्टिगत बाहरी राज्यो एवं अंदर जनपदों से भारी संख्या में पर्यटकों का देहरादून विशेषकर राजपुर रोड व मंसूरी आदि पर्यटक स्थलों पर आना संभावित हैं, जिसमे मुख्य रूप से जाखन क्षेत्र में अधिकांश पब, बार, रेस्टुरेंट, लॉज व कैफ़े आदि स्थापित है, जिनमे न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टीज का आयोजन होता है, जिस कारण भारी संख्या में यहां लोगो का आना संभावित है, जिसके दृष्टिगत आज चौकी जाखन में थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा पब, रेस्टुरेंट, बार, लॉज व कैफ़े आदि के स्वामियों व मैनेजर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया, तथा सभी बिन्दुयो जिनसे शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, उनपर विस्तार से चर्चा कर निम्न लिखित आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गए, तथा निर्देशो का पालन न करने वाले संस्थान के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी हैं।
         यह भी पढ़िए: आवश्यक दिशा निर्देश
------------------------------------------------------------
1- सभी बार शराब का सेवन बार लाइसेंस की शर्तो के अनुसार निर्धारित समय तक ही कराएंगे।
2- डी०जे० का शोर मान० उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय के बाद नही करेंगे।
3- किसी भी संस्थान में कोई अशलाह व ड्रग्स लाना प्रतिवन्धित होगा।
4- हुड़दंगियों की पहचान कर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देंगे।
5- महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखेंगे, तथा यदि संभव हो तो उनको घर तक छोड़ने के लिए,प्रत्येक एक एक वाहन की व्यवस्था रखेगे।
6- अपने पब व बार पर रखे बाउंसरों की कॉउंसलिंग कर उनको बताएंगे कि सभी से मृदु और मर्यादित व्यवहार करेंगे।
7- किसी भी स्थिति में संस्थान पर आने वाले वाहनों को सड़क या सड़क के किनारे खड़ा नही होने देंगे, इसके लिए अतिरिक्त गार्ड की व्यवस्था करेंगे।
8- किसी भी शांति व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालो की सूचना पुलिस को तुरंत देंगे।
9- देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से किसी को भी नही बैठाएंगे।
10- निर्धारित शर्तो का शत प्रतिशत पालन करना सुनिष्चित करेंगे।
सभी आगंतुकों द्वारा आस्वस्त करते हुए उक्त शर्तो का पालन करने हेतु अस्वासन दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours