हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर आशीर्वाद नर्सिंग होम में इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है, परिजनों ने अस्पताल स्वामी व डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा, जिसकी सूचना लक्सर पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस सहित एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ अविनाश वर्मा पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया, आपको बताते चलें कि आशीर्वाद नर्सिंग होम में यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले हो चुके हैं बावजूद इसके आशीर्वाद नर्सिंग होम की लापरवाही आज फिर सामने आई है जिसमें दो जाने चली गई हैं जिससे परिवार में शोक की लहर है।
     देखें वीडियो: लक्सर एसडीएम पूरण सिंह
लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही की है जिसके चलते दो जाने चली गई हैं उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है और इनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा रही है और अस्पताल को सीज कर दिया गया है उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल स्वामी और डॉक्टर दोनों ही मौके से फरार हैं वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह होगा कि ऐसे अस्पताल स्वामी व डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्यवाही हो पाएगी या नहीं दोषियों को सजा मिल पाएगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल उठता है कि इस तरह के अस्पताल चलाने की अनुमति किसके द्वारा दी गई है क्या स्वास्थ्य विभाग कुंभकरण की नींद ही सोता रहेगा क्या ऐसे ही लोगों की जाने जाती रहेंगी आखिर स्वास्थ्य विभाग की कुंभकरण की नींद कब टूटेगी और कब ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई हो पाएगी या नहीं यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में ही छिपा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours