हरिद्वार की गूंज (24*7)     
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उपजिलाधिकारी चमोली सुश्री बुशरा अंसारी एवं क्षेत्राधिकारी चमोली आशीष भारद्वाज के पर्यवेक्षण में चौकी घाट पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान घाट पार्क से नंदप्रयाग की तरफ कुछ दूरी पर एक अभियुक्त पुष्कर सिंह पुत्र गबर सिंह, निवासी ग्राम-बूरा पटवारी क्षेत्र बूरा, तहसील-घाट, जनपद-चमोली उम्र- 40 वर्ष को 736 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चमोली पर NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 43/19 धारा 8/20 पंजीकत कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours