हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना कनखल में प्रांजल अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय उमेश अग्रवाल निवासी 41 नेहरू मार्ग सुभाष नगर देहरादून द्वारा तहरीर दी कि सितंबर 2018 से लेकर अक्टूबर 2018 के मध्य वादी के पिता उमेश अग्रवाल द्वारा थाना अंतर्गत योग फार्मेसी कृष्णा नगर कनखल से इलाज करवाया गया है इलाज के दौरान योग फार्मेसी चलाने वालों ने उनसे कहा गया कि आप चिंता मत कीजिए हमारे पास एक नई वैज्ञानिक विधि थेरेपीस आई हुई है उसका फायदा लेकर देखिए आपके पास कोई बीमारी नहीं रहेगी तथा वादी के पिता के ऊपर मनोवैज्ञानिक प्रभाव इस तरह से डाला की वादी के पिता उनकी बातों में आ गए, लेकिन उनके द्वारा जो थेरेपी दी गई तथा जो इलाज किया गया उससे वादी के पिता की तबियत और बिगड़ने लगी, इस दौरान डॉ० ने वादी के पिता से यह भी कहा गया गया कि हम नई वैज्ञानिक विधि का अस्पताल खोल रहे हैं जिसमें आप भी हमारा साथ दो जिससे आपकी बीमारी के साथ जनकल्याण भी हो जायेगा, इस तरह की बातें करके वादी के पिता से अलग-अलग तिथियों में 21 लाख 50000 नगद जो कि आरटीजीएस व एनईएफटी से श्रीमती पूजा के तथा रीना कपूर व ऋतु सिंह के खाते में डलवा लिए गए तथा उन पैसों से डॉ० द्वारा जो मशीनरी क्रय की गई वह भी अपने निजी प्रयोग में लगा दी गई तथा वादी के पिता को जो अस्पताल की जगह दिखाई गई वहां भी कोई मशीन नहीं लगाई गई तत्पश्चात अत्यधिक तबीयत खराब हो जाने के कारण वादी को अपने पिता को सिंगापुर इलाज के लिए ले जाना पड़ा जहां चिकित्सकों द्वारा पूर्व में डॉ० द्वारा इलाज कराने को बीमारी की गंभीरता बताया गया और वादी के पिता की मृत्यु हो गई, उक्त संबंध में कनखल पुलिस ने अजय मांंकन उनकी पत्नी पूजा मांगन, रीता सिंह और रीना कपूर के विरुद्ध के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 373 /19 धारा 420/ 406 /506 पंजीकृत कराया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours