हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र से 20 वर्षीय युवक के साथ फरार हुई 3 बच्चों की मां को पुलिस ने बिजनौर के धामपुर से बरामद कर लिया है महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है आपको बता दें लकसर कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी 3 बच्चों की मां 3 दिन पूर्व गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक के साथ फरार हो गई थी महिला के परिजनों द्वारा मामले की सूचना लकसर पुलिस को दी गई थी, 
        देखें वीडियो: लक्सर कोतवाली प्रभारी 
पुलिस महिला और आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी इसी बीच महिला के बिजनौर जनपद के धामपुर में होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस परिजनों के साथ धामपुर पहुंची और महिला को बरामद कर लक्सर कोतवाली ले आई, पुलिस द्वारा महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर महिला पहले तो प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही, लेकिन इसी बीच मौके पर पहुंचे अपने तीनों बच्चों को रोता बिलखते देख मां की ममता जाग उठी, और वह प्रेमी का साथ छोड़ पति के घर जाने पर तैयार हो गई, जिस पर महिला को अपने पति और बच्चों के साथ भेज दिया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours