हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, साथ ही अपनी मांगों को लेकर एसडीम को ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें कि बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, बैठक में आंगनबाड़ियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया, इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष की अगुवाई में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पहुंची तथा वहां जमकर प्रदर्शन किया तथा मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में कहा गया है कि आंगनवाड़ी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए तथा अन्य सरकारी स्कूलों की तरह सर्दी व गर्मी में अवकाश घोषित किया जाए, आंगनवाडी कार्यकत्रियों को सेवा निर्मित होने पर पेंशन दी जाए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उच्च पद पर और समान वेतन लागू किया जाए तथा आंगनबाड़ियों को ही विभाग में सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त किया जाए, इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के प्रति जमकर आक्रोश जताया, आक्रोश जताते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पिछले एक लंबे समय से राज्य में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है परंतु आज तक सरकार द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई है सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए, मोबाइल फोन वापस लिय जाए, इससे उनकी परेशानियां बढ़ गई है तथा इसके नाम पर उच्चाधिकारियों द्वारा उनका लगातार शोषण किया जा रहा है इन्हीं सभी मांगों को लेकर प्रदेश भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours