हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक 65 वर्षीय अज्ञात महिला ने दम तोड़ा दिया है, मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आपको बता दें लक्सर रेलवे स्टेशन पर काफी समय से एक बुजुर्ग महिला भीख मांग कर अपनी गुजर-बसर कर रही थी, अक्सर स्टेशन पर काम करने वाले उस बुजुर्ग महिला को खाना पीना दे देते थे मंगलवार की सुबह महिला को एक युवक चाय देने गया, तो उसने बुजुर्ग महिला को उठाया, मगर बुजुर्ग महिला नहीं उठी क्योंकि मंगलवार सुबह लक्सर में कोहरे के कारण ठंड बहुत ज्यादा थी।
देखें वीडियो: सब इंस्पेक्टर डीएस नेगी
जिसको बुजुर्ग महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और कड़ाके की ठंड के कारण बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया, लोगों द्वारा इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को मौके पर भेजा, जीआरपी पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर डीएस नेगी ने बताया की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है वहीं आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि कड़ाके की ठंड की वजह से महिला की मौत हुई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours