हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थानाध्यक्ष कनखल द्वारा आबकारी टीम के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्राधिकारी कनखल  के निर्देशन और मौजूदगी में जगजीतपुर क्षेत्र में होटल ढाबे की चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान पाया गया कि होटल ढाबा मालिकों द्वारा बिना लाइसेंस के शराब का सेवन कराया जा रहा था शराब का सेवन कर रहे किरण कुमार शर्मा पुत्र रामप्रसाद निवासी उत्तराखंड जल संस्थान कोतवाली हरिद्वार, अमित पुत्र अशोक निवासी रविदास बस्ती थाना कनखल हरिद्वार, अनु पुत्र अमीर चंद निवासी रामनिवास थाना कनखल हरिद्वार का चालान धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत किया गया, तो वही ढाबा मालिक सुनील कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ज्वालापुर अमृतसरी ढाबा, शरद कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी जगजीतपुर शरद फास्ट फूड, विकी शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा निवासी जमालपुर विकी रेस्टोरेंट, अजीत कुमार पुत्र काली प्रसाद निवासी खेलड़ी थाना बहादराबाद कृष्णा फास्ट फूड, भगत सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी राजघाट कनखल जौनसारी ढाबा पर आबकारी अधिनियम के तहत आबकारी टीम ने चलान की कार्रवाई की है, आपको बतादे कि शाम ढलते ही ढाबों, होटलों और ठेलियों पर अवैध शराब का खेल शुरू हो जाता है, और बड़े पैमाने पर ढाबा, होटल मालिको द्वारा अपने ग्राहकों को अवैध शराब परोस कर आबकारी नियम की धज्जियां उड़ाई जाती है आबकारी विभाग भी कभी-कभार इक्का-दुक्का कार्रवाई कर अपनी पीठ थप थपाता है जबकि आए दिन ढाबों और होटलों पर अवैध शराब परोसी जाती है, वही पुलिस तो अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर होकर ईमानदारी के साथ अवैध शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिलाती रही है लेकिन आबकारी विभाग की उदासीनता के चलते शराब कारोबारियों को ओर पंख लगा रही है, आबकारी विभाग की इक्का-दुक्का कार्रवाई यह दर्शाती है कि अवैध शराब का खेल विभागीय द्वारा मिलीभगत से किया जाता है, और आबकारी विभाग अपनी शांंक बचाने के लिए अवैध शराब पर कभी-कभार कार्रवाई कर कागजों का पेट भरता है जिससे आलाधिकारियों के सामने आबकारी विभाग की कार्रवाई सामने आती रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours