हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना थराली में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 27/19, धारा 380 भा द वि, बनाम- अज्ञात जिसमें रिवाल्वर संख्या 5068 दिनांक 16-11-19 को वादी के घर से चोरी हो गई थी जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी देवाल उपनिरीक्षक जगमोहन पडियार द्वारा की जा रही थी घटना के बाद से ही विवेचक द्वारा जगह-जगह संभावित ठिकाने में घटनास्थल के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रिवाल्वर की बरामदगी हेतु सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयास किया जा रहा था इसी क्रम में थानाध्यक्ष थराली व चौकी प्रभारी देवाल द्वारा पुलिस टीम के साथ प्रातः से ही घटनास्थल के आसपास के खेतों में झाड़ियां काटकर चोरी हुए रिवाल्वर की पुनः तलाश की जा रही थी तलाशी के दौरान घटना स्थल से 20 मीटर दूर खेतों में झाड़ियों के अंदर पत्थर के नीचे रिवाल्वर छिपाया हुआ जंक लगे हालत में पुलिस को मिला है जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया और आवश्यक कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र जखमोला, उ0नि0 जगनमोहन सिंह, आरक्षी सुमन राणा, आरक्षी महेश त्यागी, आरक्षी चालक भरत सिंह टोलिया मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours