हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। चौकी गौचर पर सूचना प्राप्त हुई कि सारी पुल से किसी व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी है तथा किनारे पर फंसा हुआ है इस सूचना पर तत्काल गौचर पुलिस चौकी से फोर्स मौके पर रवाना हुई तथा एसडीआरएफ को भी रेस्क्यू हेतु मौके पर पहुंचने को बताया गया, मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति नीचे नदी में फंसा हुआ है जिसको एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया तथा उक्त व्यक्ति ने अपना नाम बबलू प्रजापति पुत्र ब्रह्मदेव प्रजापति निवासी सोरना थाना खडल जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश हाल ग्रिफ चौक गौचर बताया, जो यहां पर मजदूरी का कार्य करता है। जिसका प्राथमिक उपचार गौचर चिकित्सालय में कराया जा रहा है उक्त व्यक्ति के परिवार जनों को सूचित कर चिकित्सालय में बुलाया गया, परिवारजनों द्वारा रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया गया है तथा क्षेत्रीय जनता ने भी जनपद पुलिस व एसडीआरएफ की भूरी भूरी प्रशंसा की है। रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक नवीन चौहान चौकी प्रभारी गौचर, उप निरीक्षक सौकार सिंह प्रभारी एसडीआरएफ टीम गौचर, कॉन्स्टेबल 114 हरेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल 143 मुकेश पुरी, कॉन्स्टेबल 33 रमेश कोहली, कॉन्स्टेबल 137 सुशील कुमार, कॉन्स्टेबल 630 यशपाल, एसडीआरएफ टीम कॉन्स्टेबल 875 प्रवीण सिंह, कॉन्स्टेबल 1297 अजीत सिंह, कॉन्स्टेबल 2046 पवन सिंह, पीएम अमृत रावत, यू डीआर महिपाल सिंह मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours