हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बाबा आश्रम कर्णप्रयाग के पास से सूरज पुत्र राजकुमार निवासी हरिपुरा कलां मोतीचूर ऋषिकेश को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, और अभियान में और तेजी लाई जाएगी, पुलिस टीम में एस.आइ. सुमित चौधरी, कां.दीवान सिंह मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours