हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त निर्देशन में अटल आयुषमान योजना को घर-घर पहुँचाने के उद्देश्य से आज पुरानी सब्जी मंडी स्थित गोविंद भवन में पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में अटल आयुष्मान योजना का कैंप लगाया गया, जिसमें भारी तादाद में क्षेत्र की महिलाओ, पुरुषो, युवाओ व युवतियों ने आधार कार्ड, राशन कार्ड की पहचान की साथ अटल आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाए गए, संजय चोपड़ा ने बताया कि लोगो को अटल आयुष्मान कार्ड से अधिक से अधिक लाभ मिल सकें, संजय चोपड़ा ने लोगो को इस कार्ड के बारे में जानकारी देकर इसके लाभ भी बताएं, और संजय चोपड़ा ने सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि सरकार द्वारा जो अटल आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे है, यह सरकार का सराहनीय कदम है, जिसके चलते लोगो को स्वास्थ्य के लिए इस कार्ड से लाभ मिल सकें, आपको बताते चले कि संजय चोपडा लगातार जनमानस की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते और अतिशीघ्र ही जनमानस की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करते चले आ रहे है, समय-समय पर लोगो से संवाद स्थापित करते है, ताकि आम समाज को किसी प्रकार से भी भविष्य मे समस्याओं का सामना ना करना पडे, संजय चोपड़ा की इसी समाज सेवा के प्रति गम्भीरता को देखकर आम समाज अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचते है, ताकि उनकी समस्याओं का हल संजय चोपडा के माध्यम से जल्द से जल्द हो।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours