हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला सोसायटी की ओर से मेयर रुड़की गौरव गोयल एवं निर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अतिथि के रूप में नगर विधायक प्रदीप बत्रा भी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि नगर की जनता ने शहर के विकास के लिए बिहार एवं पार्षदों को चुनकर नगर निगम भेजा है। उसके लिए सभी को मिलकर नगर की जनता एवं नगर हित के लिए कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि वह भी नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा नगर के प्रत्येक वार्ड एवं क्षेत्र के लिए किसी भी प्रकार की धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर का विकास उनकी प्रथम सूची में है। जनता ने उन्हें जो आशीर्वाद दिया है उसे की सेवा कार्यों के रूप में करके पूरा किया जाएगा तथा नगर के विकास के लिए पार्षदों एवं विधायक के साथ मिलकर कार्य करेंगे। संचालन का गगन अहूजा ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर चंद्रशेखर ग्रोवर,हेमा बिस्ट, रविंद्र खन्ना, धीरज पाल, मोहसिन अल्वी, वीरेंद्र गुप्ता, प्रमोद पाल, नवनीत शर्मा, राकेश गर्ग, अनूप राणा, चंद्रप्रकाश बाटा, संजीव राय, जावेद अली, नितिन त्यागी, श्रीमती दया शर्मा, अरविंद राणा आदि पार्षदों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अंत में मेयर एवं मौजूद पार्षदों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours