हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। नागरिक संशोधन अधिनियम सी०ए०ए० के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आहवान पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में माँ महामाया देवी प्रांगण से बिरला चौक तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जलूस निकालकर नागरिक संशोधन अधिनियम के पक्ष में जनजागरण किया अगले साल 15 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिक संशोधन अधिनियम के पक्ष में जो भी कार्य  व अभियान चलाए जाएंगे उसमें खुले समर्थन का एलान किया, इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा नागरिक संशोधन अधिनियम सी०ए०ए० के मुद्दे पर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे है, जबकी नागरिक संशोधन विधेयक के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने संयुक्त रूप से देश की जनता के सामने स्पष्ट रूप से प्रकाशन किया जा चुका है, नागरिक संशोधन अधिनियम लागू होने के उपरांत किसी भी देश के नागरिक की सदस्यता समाप्त नहीं की जाएगी और ना ही किसी को देश से बाहर निकाला जा रहा है, उसके बावजूद भी कांग्रेस व विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे को उठाकर देश की जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रहे है, इस झूठे प्रचार के विरुद्ध भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आहवान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशहित, जनहित में जो भी जन जागरण अभियान चलाए जाएंगे उसमें बढ़ चढ़कर सहयोग किया जाएगा और खुले समर्थन के साथ मजबूती से विपक्ष को मुँहतोड़ जवाब दिए जाएंगे, श्रमिक नेता भूपेंद्र राजपूत ने कहा भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने के लिए रचनात्मक व ठोस कार्य किए जा रहे है, पहले धारा 370 फिर तीन तलाक, अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अन्य योजनाएं केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त निर्देशन में चलाई जा रही है, नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में सामाजिक संगठनों द्वारा हर चौराहे पर नुक्कड़ सभाओ मंच नाटकों के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार के समर्थन में आगे भी कार्यक्रम जारी रहेंगे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आहवान पर महामाया देवी प्रांगण से बिरला चौक तक जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के समर्थन में जन जागरण करते यशपाल सिंह, जय सिंह बिष्ट, मोहनलाल, राम कुमार पाल, राजकुमार कश्यप, श्याम जीत, मोतीराम, ओमप्रकाश भाटिया, पंडित मनीष शर्मा, प्रभात चौधरी बालकिशन कश्यप, विक्की गुप्ता अशोक शर्मा, रंजीत रावत, हरीश रतूड़ी, ओमप्रकाश कालयान, राजेश अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह, सतीश कुमार प्रजापति, खुशीराम, अमरपाल, मंजू देवी, मुन्नी, रानी, सुमित्रा देवी, पुष्पा दास, आशा अरोड़ा, गीता देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours