हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। आज का अभियान जिला प्रवक्ता कमल शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें सेवकों ने घाट व गंगा की सफाई के पार्क की भी सफाई करी व वहा सेवकों द्वारा कर फूल और फल के पौधे को पानी दिया गया और लोगो से अपील करो पेड़ पौधे लगाने के बाद उन्हें निरंतर पानी व खाद डाली जाए व पार्क को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया व सेवकों द्वारा वहाँ से भारी मात्रा में कूड़ा पॉलीथिन डिस्पोजल गिलास व भारी मात्र मे कूड़ा निकाला तथा वहाँ आसपास के लोगों को गंगा की महत्वता के बारे में समझाया टीम के अध्यक्ष अजय जोशी एवं संरक्षक अनुज वालिया ने कहा कि हमें गंगा तथा गंगा जैसे पवित्र स्थानों पर गंदगी कर असभ्यता का परिचय नहीं देना चाहिए हमें स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर गंगा के साथ साथ हमें अपने आसपास पार्क और अपने हरिद्वार को स्वच्छ रखना चाहिए और बाहर से आने वाले यात्रियों को भी सफाई रखने के लिए बाध्य करना चाहिए टीम के महामंत्री अमित मुल्तानिया एवं मंत्री राधिका ने कहा कि हमें अपने आस पास के वातावरण को हमेशा साफ रखना चाहिए क्योंकि अगर हम सफाई पर ध्यान नहीं देंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य को प्रदूषित वातावरण के साथ साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आज के अभियान में मुख्य रूप से अजय जोशी, अनुज अंथवाल, कमल शर्मा, गौरव, अंकित प्रजापति, करण, प्रणव, रितिक, पवन प्रजापति, अमित मुल्तानिया, कमल उनियाल, अरुण सैनी, शालू गिरी, डॉली प्रजापति, अमित कश्यप, इक्का सिंह, रविंद्र कुमार, हर्ष, प्रिंस, वंश आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours