हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। लक्सर रोड पर जियापोता गांव की भगवती पुरम कॉलोनी में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट चल रहा था। जिसके समापन के अवसर पर विजेता टीम धनपुरा को सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच अंकित क्लब झबीरण और धनपुरा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अंकित क्लब झाबिरण ने धनपुरा की टीम को हराया। मैच के टूर्नामेंट में अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर जेपी लायंस क्लब जियापोता आयोजक समिति अध्यक्ष ने टूर्नामेंट सकुशल संपन्न होने पर सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राजीव कश्यप, पंकज कुमार, शक्ति चौधरी, मोहित कुमार, उत्तम कश्यप, दलीप कुमार, अरुण कश्यप, दीपक कुमार, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बिजेन्द्र चौहान, 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours