हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गुरु गोविंद सिंह जी के 353 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर सातवां विशाल नगर कीर्तन गोल गुरुद्वारा ज्वालापुर से शुरू होता हुआ ज्वालापुर कनखल के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होता हुआ सतिघाट कनखल के गुरुद्वारा गुरु अमरदास डेरा बाबा दरगाह सिंह में समाप्त हुआ। जहां पर गुरु का अटूट लंगर बरता गया। नगर कीर्तन में गुरु नानक और गुरु गोविंद सिंह के जींवन चरित्र पर झांकिया बनाई गई थी। जालंधर के कलाकारों ने अपने करतबों से नगर वासियो का दिल जीत लिया। कनखल में लाला लाजपत राय जोन की तरफ़ से कृष्णा नगर में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। केशव तनेजा और उनके साथियों ने समोसे, दूध, बिस्कुट आदि से नगर कीर्तन में शामिल लोगों का खूब आवभगत किया। इस अवसर पर डॉ० अशोक अरोड़ा, भारत भूषण, महेंद्र ढींगरा, विनय, हिमांशु चोपडा, मनीष टुटेजा, हरविंदर सिंह, सुर्जीत सिंह, संजय माट, दीपक अरोडा, अरुण बालिया, सुरेन्दर सप्रा, पीएस गिल, प्रितम सिंह पुरी, महेंद्र तनेजा, गौतम और केशव तनेजा शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours