हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बंजारेवाला, बुग्गावाला स्थित क्रेशर जय माँ भगवती में अवैध खनन कर खनिज चोरी करने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा पहुच कर खुदाई हेतु प्रयोग में लाई जा रही एक एच०एम मशीन व एक ट्रैक्टर ट्राली खनिज (चोरी किया गया)से लदा हुआ बरामद किया गया। तथा मौके पर एक एच० एम० चालक को खुदाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। क्रेशर चालक द्वारा क्रेशर के अंदर तथा क्रेशर से लगी किसी अन्य व्यक्ति की जमीन की ढांग व नदी की सीमा में खुदाई की जा रही थी। कब्जे में लिया गया एचएम मशीन व ट्रेक्टर ट्राली को संबंधित अपराध में कब्जे में सीज किया गया। क्रेशर मालिक मणिपाल नेगी द्वारा क्रेशर मुंशी अमित, एचएम चालक, उसके मालिक, ट्रेक्टर चालक व मालिक के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र कर अवैध रूप से क्रेशर के अंदर तथा क्रेशर से लगी अन्य व्यक्ति की जमीन की ढांग पर व क्रेशर से लगी नदी की सीमा पर अवैध खनन कर खनिज की चोरी की जा रही थी। इस संबंध में क्रेशर मालिक मणिपाल नेगी निवासी देहरादून, मुंशी अमित पुत्र अनिल निवासी सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर, अक्षय सैनी पुत्र सुधीर सैनी ग्राम दुधली थाना देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश व अज्ञात ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध थाना बुग्गावाला पर मु0अ0स0 112/19 अन्तर्गत धारा 379/411/120 बी0 आईपीसी तथा 4/21 एमएमडीआर एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसमे अभियुक्त अक्षय सैनी पुत्र सुधीर सैनी निवासी ग्राम दुधली थाना देवबंद जिला सहारनपुर, अमित पुत्र अनिल निवासी सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस टीम में एसआई नरेश कुमार, एचसीपी यशपाल वालिया, कांस्टेबल जमशेद अली कांस्टेबल हरि सिंह कांस्टेबल चालक योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours