हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अत्याधिक शीतलहर और ठंड के अत्याधिक प्रकोप को देखते हुए आज अकबरपुर ऊद में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व राजकीय मिडिल स्कूल अकबरपुर तथा कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए गए, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लक्सर उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बच्चों को विद्यालयों में बढ़ती ठंड से बचने के लिए स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए हैं यह बहुत ही सराहनीय कार्य है उन्होंने इस दौरान कहा कि जैसी कड़ाके की सर्दी हो रही है ऐसे में यह स्वेटर बच्चों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होंगे, उन्होंने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के लिए भी जागरूक किया और श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की भूरी भूरी प्रशंसा की, वहीं श्री सीमेंट फैक्ट्री के जीएम आलोक मोरेलिया ने कहा कि आसपास के सभी सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं को गरम स्वेटर प्रदान किए गए हैं और 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को नजर के चश्मे भी नि:शुल्क प्रदान किए गए हैं उन्होंने कहा कि आगे भी आसपास के सभी सरकारी विद्यालयों को स्वेटर प्रदान किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि अभी हमने पहले चरण में 500 छात्राओं को गर्म स्वेटर प्रदान किए हैं इसके अलावा बच्चों के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच भी कराई गई है जिन्हें आज हमने नि:शुल्क चश्मे प्रदान किए हैं और आगे भी हम स्कूली बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर वितरित करेंगे और जितना भी हमारी ट्रस्ट से सहयोग होगा हम करेंगे, इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रतिभा सैनी ने कहां कि विद्यालय में बच्चे अत्यंत निर्धन परिवार से भी आते हैं यह गर्म स्वेटर उन्हें ठंड से लड़ने में बहुत मददगार सिद्ध होंगे और उन्होंने भी श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की भूरी भूरी प्रशंसा की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours