हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। कल 29 जनवरी दिन रविवार शाम 3 बजे से 6 बजे तक संकल्प प्रकाश संस्था द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम कन्हैया खेवडिया के संयोजन में आयोजित किया जाएग, कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवाओं मे बढ़ रही नशे कि लत पर सीधा युवाओं से संवाद किया जाएगा, साथ ही हरिद्वार के वरिष्ठ चिकित्सक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कई समाजसेवी भी युवाओं से सीधा संवाद करेंगे एवं युवाओं को एक बेहतर समाज के निर्माण हेतु अपने सुझाव भी देगे, साथ ही दिल्ली से आ रहा एक मशहूर म्यूजिक ग्रुप भी देश भक्ति गीतों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा, कार्यक्रम संयोजक कन्हैया खेवडिया द्वारा हरिद्वार के सभी युवाओं से अपील की गई है, अधिक से अधिक युवा इस कार्य क्रम में प्रतिभाग कर अपनी-अपनी जिज्ञासाएं प्रशानिक अधिकारियों से सांझा करे, एवं समाज को बेहतर दिशा में ले जाने में युवाओं का क्या योगदान हो सकता इस विषय पर अपने भी सुझाव दे, ताकि देश के सर्व समाज के युवाओं को नशे से बचाया जा सके ताकि भारत का भविष्य सुरक्षित हो और आने वाले नस्लो को पता भी ना चल सके कि नशा क्या होता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours