हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित कश्यप) हरिद्वार। नववर्ष आने से पहले 31 दिसंबर की रात को नया साल आने की खुशी में पूरे भारत वर्ष में नही अपितु पूरे जगत में जश्न मनाया जाता है, और लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, 31 दिसंबर की रात 12:00 बजे एक दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते है और पुराने साल को अलविदा करते है, जिसके चलते नववर्ष की खुशी में बड़ी धूमधाम से खुशी का इजहार किया जाता है, और सब एक दूसरे के लिए भगवान से प्रार्थना भी करते है, कि नया साल उनके जीवन में खुशियो से भरपूर बनकर आये, और लोग रात के समय होटलों, बार, रेस्टोरेंट व आदि ऐसी जगह पर घूमने जाते है, जहाँ नये साल का बड़े धूमधाम से जश्न बनाया जाता हो, नये साल के आगमन पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहता है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घट जाए, जिसके चलते हरिद्वार यातायात प्रभारी बिपेन्द्र सिंह का कहना है, कि नववर्ष पर हुड़दंग मचाने वालो की खैर नही है, जो शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग मचाते है, और लोगो के जश्न मनाने में भी परेशानी खड़ी करते ऐसे लोगो को कतई भी बर्दाश्त नही किया जाएगा, उन्होंने कहां की शराब पीकर वाहन चलाना अपनी ओर दूसरो की मौत व एक बड़ी दुघर्टना को दावत देने वाले ऐसे चालक को कतई भी बख्शा नही जाएगा, और उन्होंने कहा कि जो भी कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी, उन्होंने यह भी कहा कि जो भी रात के समय सड़को पर बुलेट द्वारा पटाखे पटकाता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। ताकि नये साल को लोग खुशियों के साथ मना सके, नये साल के आगमन पर लोग खासकर युवा वर्ग ज्यादा ही हुडदंग मचाता है, उसी को देखते हुए पुलिस सचेत रहेगी ताकि हुडदंगियों से समय रहते समाज को बचाया जा सके तथा नया साल खुशी से मनाया जा सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours