हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में राज्य फेरी नीति नियमावली के तहत वेंडिंग जोन होकिंग जोन के रूप में स्थापित किए जाने को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर निगम सभागार में फेरी समिति की बैठक आहूत की गई, बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त उदय सिंह राणा ने की संचालन टी० एस०राहुल कैंथोला ने किया, फेरी समिति की बैठक में लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने रेड़ी पटरी वालों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने रचनात्मक सुझाव के साथ पूर्व के प्रस्तावित 15 वेंडिंग जोन में नगर निगम द्वारा पंजीकृत लघु व्यापा रियों को स्थापित किए जाने को लेकर जोर दिया फेरी समिति के सदस्य लघु व्यापारियों में आशा देवी, सुमन गुप्ता, कमल कुमार ने प्रस्ताव दिए, फेरी समिति का विस्तारीकरण जग जीतपुर, सराय इत्यादि क्षेत्रों के रेडी पटरी संगठनों के प्रति निधियों को सम्मिलित किया जाए मुख्य नगर आयुक्त द्वारा लघु व्यापारियों के सुझाव को अमल करते हुए 15 वेंडिंग जोन के मौके मायने निरक्षण के लिए पुलिस विभाग पीडब्ल्यूडी विकास प्राधिकरण सिंचाई विभाग लघु व्यापारियों के प्रतिनिधियों को सम्मिलित कर निरक्षण कमेटी का गठन किया,
देखें वीडियो: संजय चोपड़ा
कमेटी के रिपोर्ट के उपरांत वेंडिंग जोन में स्थापन की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने से सभी ने सहमति प्रदान की, इस अवसर पर नगर आयुक्त उदय सिंह राणा ने कहा राज्य सरकार के संरक्षण में राज्य फेरी नीति नियमावली को हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में शीघ्र ही क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि रेडी पटरी वाले व्यवस्थित होकर अपना स्वरोजगार कर सकें और धर्म नगरी हरिद्वार में साफ-सुथरी व्यवस्था सभी के सहयोग से बनाई जा सके उन्होंने यह भी कहा पूर्व की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अभी लगभग 500 से 600 रेडी पटरी के लघु व्यापा रियों का पंजीकरण किया जा चुका है, वेंडिंग जोन के निर क्षण के लिए कमेटी गठित कर दी गई है, कमेटी की रिपोर्ट के उपरांत फेरी समिति की बैठक बुलाकर राज्य फेरी नीति नियमा वली को युद्ध स्तर पर हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में लागू किया जाएगा, इस अवसर पर लघु व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए लघु व्यापार एसोसि एशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड (देहरादून) में नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया (नासवी) के सहयोग से स्मार्ट सिटी मॉडल एक्ट तैयार किया गया है जिसके आधार पर देहरादून राजधानी में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जा चुके है, उसी की तर्ज पर ज्वालापुर, पुल जटवाड़ा, भगत सिंह चौक, ईद-का-रोड सराय इत्यादि क्षेत्रों में फुटकर सब्जी मार्केट वेंडिंग जोन के रूप में मॉडल-लाइज बनाए जाएं ताकि धर्मनगरी हरिद्वार में जगह-जगह भटक रहे रेडी पटरी वाले अपना कारोबार एक चयनित स्थल पर कर सकें, नगर निगम सभागार में चली फेरी समिति की बैठक सम्मिलित हुए, इस अवसर पर सीओ सिटी अभय सिंह, यातायात प्रभारी बिपेन्द्र सिंह, विकास प्राधिकरण जेई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित लघु व्यापारियों में फूल सिंह, भूपेंद्र राजपूत, जय भगवान, तस्लीम अहमद, धर्मपाल कश्यप, सतीश प्रजापति, हंसराज अरोड़ा व जय सिंह बिष्ट आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours