हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर के अकबरपुर ऊद गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे आज श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आफिस मे फर्नीचर और छात्र-छात्राओं को स्कूल बेंच प्रदान कि गई, इस मौके पर लक्सर विधायक संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए तथा उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की भूरी-भूरी प्रशंसा की इस दौरान श्री सीमेंट फैक्ट्री के जीएम आलोक मोरेलिया ने कहां कि श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट एक इकाई है,
देखें वीडियो: आलोक मोरेलिया जीएम श्री सीमेंट फैक्ट्री लक्सर
उन्होंने कहा वह अपने आसपास के सभी गांव में जैसे नगला खिताब पीपली तथा विद्यालय चिकित्सालय और सार्वजनिक स्थानों के लिए प्रारंभ से ही कार्य कर रही है, आज हमने इस विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए बेंच फर्नीचर कि व्यवस्था कराई है साथ ही साथ अध्यापकों के बैठने के लिए भी कुर्सियां दी गई है उन्होंने कहा कि हमारा हमेशा से ही ऐसा प्रयास रहा हैं के किसी ना किसी तरह से राष्ट्र की सेवा की जाए यह जो विद्यालय के बच्चे हैं हमारे देश के भावी नागरिक हैं
देखें वीडियो: अमित कोठियाल डिप्टी शिक्षा अधिकार
यदि हमारे से किसी भी प्रकार से इनकी शिक्षा में कोई सहयोग हो सके तो हम अपने आप को खुशनसीब समझेंगे, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब कोई इसी विद्यालय का बच्चा किसी सरकारी पद पर अधिकारी के रूप में बैठेगा वह हमारे लिए सबसे खुशी का समय होगा, वही प्रोग्राम में पहुंचे अमित कोठियाल डिप्टी शिक्षा अधिकारी लक्सर ने कहा कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी इस विद्यालय में अध्यापकों और छात्र-छात्राओं को बैग कापियां वितरित की गई है उन्होंने भी श्री फाउंडेशन ट्रस्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours