हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 3 दिन पहले सोसायटी रोड लक्सर से अनिल कुमार के घर के अंदर से अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर एक सोने की चैन एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड व 18500 रुपए नगद चोरी कर लिए थे जिसकी रिपोर्ट वादी ने लक्सर कोतवाली में दर्ज कराई थी तभी से लक्सर पुलिस टीम बनाकर चोरों की तलाश कर रही थी, लक्सर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आज एक नाबालिक किशोर को पकड़ लिया पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया और आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया और नाबालिक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन के लिए बाल सुधार गृह रोशनाबाद भेजा गया, लक्सर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने मात्र 72 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस का मान बढ़ाया है वहीं क्षेत्र में लोगों ने कस्बा चौकी इंचार्ज की भूरी-भूरी प्रशंसा की, पुलिस टीम में शामिल मनोज नौटियाल कस्बा चौकी इंचार्ज लक्सर, उप निरीक्षक डिंपल जोशी, उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, कांस्टेबल प्रमोद कांस्टेबल, दिनेश कांस्टेबल, गंगा सिंह व कांस्टेबल मुकेश चौकी सुल्तानपुर आदि शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours