हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली में आज नवनिर्वाचित क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की मीटिंग बुलाकर उनसे सुझाव मांगे, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्या हो उससे वह अवगत कराएं, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके, लक्सर क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने लोगों से अपील की, कि वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मे अपना योगदान दें, क्योंकि उत्तराखंड में लिंग अनुपात बहुत ही कम होता जा रहा है।
देखें वीडियो: अविनाश वर्मा क्षेत्राधिकारी लक्सर
जो गंभीर समस्या है, उन्होंने हेलमेट लगाकर बाइक चलाएं यह भी लोगों से अपील की उन्होंने कहा कि अपने नन्हे मुन्ने जिगर के टुकड़ों को प्यार दे बाइक नहीं और उन्होंने यह भी कहा कि यह देश हमारा है, यह क्षेत्र हमारा है सभी को आपस में मिल जुल कर रहना चाहिए, हम सभी एक ही परिवार के लोग है, और उन्होंने यह भी कहा कि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य यह है, कि हम यहां क्षेत्र की जनता से रूबरू हो सकें और उनकी समस्या सुन सकें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours