हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। कनखल के सर्वप्रिय विहार मे कल से मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ था, क्योंकि एक छ: माह के बच्चे के अपहरण की खबरे लगातार सुनाई देती रही सिडकुल की हीरो मोटो कार्प कम्पनी मे कार्यरत दीपक बलूनी सरला सदन सर्वप्रिय विहार कालोनी मे निवास करते है, रविवार 03 नवम्बर को करीब सवा तीन बजे उक्त की पत्नी संगीता बलूनी ने सूचना दी की वह अपने 6 माह के बेटे अंश को अपनी 3 साल की बेटी के पास छोडकर दूध की डेयरी पर चली गई थी, लेकिन जब वह वापस पहुँची तो उसका 06 माह का बेटा अंश गायब था, जबकि बेटी कमरे मे मौजूद थी, बस इसके बाद दिन दहाडे मासूम के अपहरण की खबर से पूरे क्षेत्र मे कोहराम मंच गया, कनखल थाने द्वारा बिना देरी किये पुलिस फोर्स के साथ संघन चैकिंग अभियान शुरू किया गया, तथा कनखल क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा बच्चे की माँ से बार बार पूछताछ की गई,  संगीता बलूनी के ब्यानं मे विरोधाभास पुलिस को नजर आया इसके पश्चात पुलिस की सख्त पूछताछ मे संगीता टूट गई तथा संगीता ने बताया की वो अंश से परेशान हो गई थी, बार बार दूध मांगने की उसकी जिद्द करता बार बार रोता शैतानियां करता था, इन सभी बातो से तंग आकर उसने अंश को नहर मे फेंक दिया, यह सब सुनकर पुलिस चकित रह गयी कि एक माँ ऐसा कैसे कर सकती है, क्योंकि सीसीटीवी फूटेज मे संगीता अंश को ले जाती नजर आ रही तभी पुलिस ने पूछताछ मे संगीता पर सख्ती दिखाई संगीता ने सारी हकीकत खोल दी लेकिन उसकी इस हरकत ने माँ के आँचल को शर्मसार कर दिया एक माँ ने अपने केवल 6 माह के जिगर के टुकडे को अपने हाथो से मौत के आगोश मे सुला दिया जो एक बडी निंदनीय घटना है, जिससे सर्व समाज झकझोर हो गया है, जब राष्ट्रीय हिन्दी सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल ने इस बारे में कनखल थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान से बात की तो उन्होंने बताया कि माँ संगीता बलूनी ने ही बच्चे को नहर में फेंका है, पुलिस बच्चे को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours