हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। कुछ महीने पहले उपनगरी ज्वालापुर के नवाब भारती समाजसेवी के नेतृत्व मे नोजवानो द्वारा नशे के खिलाफ छेडे गये अभियान मे काफी हद तक सफलता मिली है, आपको बताते चले कि ज्वालापुर मे बढते नशे के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली के साथ मिलकर कस्साबान मे नशा विरोधी गोष्ठियों का आयोजन किया गया, तथा नोजवानों द्वारा नवाब भारती के नेतृत्व मे नशा कारोबारियो का प्रतीकात्मक पुतला रैली निकालकर दहन करके एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को तथा दूसरा ज्ञापन पुलिस अधीक्षक नगर को दिया गया तथा उपनगरी ज्वालापुर मे बढती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए नवाब भारती के सहयोगी अब्दुल सत्तार द्वारा उच्च अधिकारियों से पत्राचार करके उचित कार्यवाही की माँग की गई,
नवाब भारती द्वारा हरिद्वार की गूंज को बताया गया कि नशे के खिलाफ छेडे गये अभियान मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस तथा कोतवाली ज्वालापुर द्वारा पूरा सहयोग दिया गया जिसमे वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज तथा वर्तमान प्रभारी निरीक्षक योगेश देव का पूरा पूरा सहयोग नशे के खिलाफ अभियान मे मिलता रहा है, साथ ही साथ नशा विरोधी अभियान के मुख्य सदस्य तथा हरिद्वार की गूंज के वरिष्ठ सम्पादक अब्दुल सत्तार द्वारा भी बताया गया कि कोतवाली ज्वालापुर द्वारा नशे को रोकने के लिए लगभग 20 नशा कारोबारियो के विरुद्ध मुकदमे पंजीकृत कर जेल भेजे गये, जिसका पता सूचना अधिकार द्वारा मांगी गई सूचना से चला है, जबकि सम्पूर्ण जनपद मे भी दूसरे थानो मे मुकदमे पंजीकृत किये गये है, इसलिए नवाब भारती समाज सेवी तथा अब्दुल सत्तार द्वारा हरिद्वार की गूंज को बताया गया है, कि नशे के खिलाफ छेडे गये अभियान मे काफी हद तक सफलता मिली है, तथा ज्वालापुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से संतुष्ट है, तथा आगे भी इसी प्रकार के सहयोग और कार्यवाही की उम्मीद ज्वालापुर पुलिस से करते है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours