हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। रक्तदान जीवनदान है, महादान समाज के प्रत्येक वर्ग द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है, जीवन को बचाने के लिए रक्त ही एक ऐसा है, जिसमे जरूरत मंद किसी जाति या धर्म को नही देखता है, बस रक्त दान करने वाले की भी नियत जीवन बचाने की होती है, वो जीवन किसी भी धर्म या जाति ही क्यो ना हो, और रक्त लेने वाले की भी नियत यही होती है, कि रक्त मिल जाये वो चाहे किसी भी समाज के व्यक्ति का हो, रक्तदान मे किसी धर्म किसी जाति का कोई बंधन नही होता है,  बस इस बात का अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है, उस वक्त हम नींद से जागते है, और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते है, अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है, आज हम सभी शिक्षि‍त व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं, तो क्यों नहीं हम रक्तदान के नेक कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें, रक्त दान के लिए समाज को जागरूक और प्रेरित करे और लोगों को जीवनदान दें, इसी जीवन दान के लिए तथा सरकार सल० की आमद की खुशी के पुरनुर मौके पर एक रक्त दान शिविर का आयोजन रखा गया है।

रक्तदान शिविर का स्थान 
इंडियन पब्लिक स्कूल मौहल्ला कोटरवान ज्वालापुर है, जिसमे दिनांक 06 नवम्बर 2019 दिन बुधवार
समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक सर्व समाज रक्त दान करने के लिए आमन्त्रित है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours