हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। सिडकुल स्थित एक अपार्टमेंट अंतरिक्ष एन०आर०आई० सिटी के एजेंट पर एक महिला से फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखो की धोखाधडी का आरोप लगाया गया है, शिकायतकर्ता महिला चंद्रा रावत निवासी शिमला रोड माजरा देहरादून का कहना है, उसने कई वर्ष पहले सिडकुल स्थित एक अपार्टमेंट अंतरिक्ष एन०आर०आई० सिटी में एक फ्लैट ख़रीदा था, आरोप है, कि 25 लाख में फ्लैट तय हो गया था लेकिन एजेंट ने धोखाधडी करके 36 लाख रूपए ले लिए और फ्लैट भी नहीं दिया, सिडकुल थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया की इसमे अभियुक्त के खिलाफ धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़िए:
सिडकुल स्थित एक अपार्टमेंट अंतरिक्ष एन०आर०आई० सिटी में आये दिन चोरी की वारदाते होती रहती है, यहाँ के निवासी शिव नाथ तिवारी के घर से अभी हाल में चोरो ने बिजली के तार, कॉपर के पाइप चोरी कर लिए यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है, सिक्युरिटी गार्ड गेट पर सोते रहते है, और या मोबाइल पर गेम, व्हाट्सएप, फेस बुक पर व्यस्त रहते है।
यह भी पढ़िए अपार्टमेंट निवासियों ने क्या कहा:
इस अपार्टमेंट में लगभग 40 से 50 आवारा कुत्ते इधर से उधर घूमते रहते है, जो यहाँ के निवासियों को और उनके बच्चो को काटते रहते है, अवारा गाय, भैस यहाँ घुमती रहती है, यहाँ के डायरेक्टर राजबीर गोयल दिल्ली निवासी को जब बताया गया तो उन्होंने शिकायतकर्ता का मोबाइल फ़ोन ही ब्लोक कर दिया, बिजली कई कई दिन गायब रहती है, और पानी की समस्या तो यहाँ बहुत बड़ी है, आये दिन मोटर फुकती रहती है, इस अपार्टमेंट मे कोई भी व्यवस्था चाक चौबंद नही है, आय दिन कुछ ना कुछ कोई ना कोई समस्या यहाँ खडी रहती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours