हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्पर्श गंगा की टीम के लाखों सदस्यों ने देश भर में गंगा दिवस मनाया, साथ ही गंगा स्वछता के लिए देशवासियों को जागरूक किया गया, और बताया गया कि गंगा का हमारे जीवन में क्या महत्व है गंगा दिवस पर टीम ने गंगा के किनारों के क्षेत्रों मे वृक्ष रोपण भी किया और सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। युवा उत्तराखंड संयोजक वीर गुर्जर ने बताया कि स्पर्श गंगा टीम द्वारा 10 सालों से प्रत्येक रविवार को गंगा स्वच्छता कार्यक्रम मनाया जाता है जिसमें जनता को गंगा स्वच्छता के संदेश के साथ-साथ टीम के लोग गंगा सफाई अभियान चलाते है उन्होंने बताया कि लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि गंगा की निर्मलता के लिए पूजा की सामग्री जो घरों से लोग गंगा जी में डालते हैं उसे गंगा में ना डालें, उन्होंने बताया कि गंगा की स्वच्छता सफाई के साथ-साथ वृक्ष रोपण भी ज्यादा से ज्यादा किया, वृक्ष भी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं रीता चमोली ने कहा कि गंगा हमारी माँ है और हमे अपनी माँ को स्वच्छ व साफ तरीके से रखे और अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि हमे बड़े गर्व के साथ कहते हुए अच्छा लगता है कि हम वहा रहते है जिस देश मे गंगा बहती है। रजनी शुक्ला स्पर्श गंगा की सबसे ज्यादा उम्र की कार्यकर्ता है और हरिद्वार के लोगो के लिए बड़े गर्व की बात है रजनी सभी को गंगा स्वछता के लिए लोगो को जागरूक करती है। हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की अभियान से करन पंडित, प्रतिभा, सीमा मनप्रीत, जोनी लाम्भा, मोहित, नीरज खुराना, विपिन शर्मा, मन्नू रावत, रेणु शर्मा व देव आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours