हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। आज इनर व्हील क्लब हरिद्वार ने सीसीआर कैंपस में लगने वाले स्कूल जिसको क्लब ने गोद लिया है, उसमे बच्चे जो आसपास की झुग्गी झोपड़ियों में रहते है, उनके साथ समय बिताया, इसी समय में बच्चो को गुडटच और बडटच की एक वर्कशॉप भी की गई, ऐसी परेशानी की स्थिति में बच्चो को किस समझदारी के साथ काम करना है, और कैसे अपने आप को सुरक्षित रखना है, इसकी जानकारी भी क्लब की अध्यक्ष विनीता गोनियाल द्वारा बच्चो को दी गई, आज के इस समय में इन बच्चो को जागरुक करना बहुत जरूरी है, क्लब ने बच्चो को बिस्कुट और चॉकलेट्स भी वितरित किए, क्लब के लोगों को अपने साथ देख सभी बच्चे बहुत खुश थे, सभी बच्चो को नियमित स्कूल आने के लिए भी समझाया गया, शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है, और उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा ही माध्यम है, इस वर्कशॉप में क्लब की सेक्रेटरी मोनिका अरोरा, एडिटर गीता गोनयल और शिक्षिका प्रतिक्षा आदि उपस्थित रही, आपको बताते चले कि विनीता गोनियाल ने बताया कि बहुत जल्द क्लब की ओर से मेडिकल कैम्प, कपड़े, खिलोने जैसे चीजो की मदद बच्चो को दी जाएगी, ओर आपको बता दें कि विनीत गोनियाल बच्चो की शिक्षा को लेकर बडी गम्भीर रहती है, तथा हर सम्भव मदद गरीब बच्चो और दूसरे बच्चों की शिक्षा के लिए करने को तत्पर रहती है, विनीता गोनियाल बडी ही कर्तव्य निष्ठ महिला है, जो एक समाज सेवी महिला के रूप मे समाज की सेवा कर रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours