हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। बुग्गावाला घाड़ क्षेत्र के शाहमंसूर गाँव में हज़रत शाहमंसूर शाह रह की दरगाह है जहाँ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दरगाह पर मेला लगा,मेले में दिन ढलने के साथ साथ भीड़ उमड़ी चली गयी, मेले में शाम तक हजारो की संख्या में भीड़ रही। और हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शाहमंसूर गांव में दूरदराज से भी लोगो ने मेले में शिरकत की। शकील अहमद ने बताया कि दरगाह पर हर साल सालाना उर्श लगता है जिसमे लोग अपनी मन्नतें मांगने आते हैं और उनकी मुराद पूरी होती है नदीम अहमद, कपिल अली, आसिफ, शारिक आदि ने बताया कि दरगाह पर काफी बरसों से मेले की परंपरा चली आ रही है, हर साल शाहमंसूर गांव में मेला लगता है और क्षेत्र के सभी धर्मो के लोग मेले में सामिल होते है, और हजरत शाहमन्सूर शाह रह से मुराद मांगते है और शाम के समय दरगाह के जिम्मेदारेन् लोग मिलकर दुआ कराते है, जिसमे इंसान की निजी इच्छा के साथ साथ मुल्क में अमन चैन की दुआ की जाती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours