हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज नई दिल्ली स्थित श्रम मंत्रालय में कोटद्वार में प्रस्तावित 300 बेड की क्षमता वाले सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय (मेडिकल काॅलेज) के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत द्वारा माननीय केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात कर सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय हेतु मानकों के अनुरूप धनराशि राज्य सरकार को उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया गया, जिससे कोटद्वार में इस सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सकें, कोटद्वार में इस सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय (मेडिकल काॅलेज) के निर्माण से हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर तथा देहरादून ही नही बल्कि गढवाल और कुमाऊ के पर्वतीय क्षेत्रों में कार्य करने वाले लगभग 30 लाख कर्मचारियों को भी मेडिकल कालेज की चिकित्सा सुविधा का लाभ सुगमता से मिल पायेगा, माननीय केंद्रीय श्रम मंत्री द्वारा सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय कोटद्वार के निर्माण हेतु तत्काल अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours