हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोठरी बन्धुओ की याद में बजरंग दल रक्तदान करेगा, और उन दोनों महान आत्माओं को अपने रक्त से श्रद्धा सुमन अर्पित करेगा, रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नही आती बल्कि रक्तादान करने से हम और ज्यादा स्वस्थ्य रहते है, और सबसे बड़ी बात रक्तदान करने से हम किसी का जीवन भी बचा सकते है, जब इस बारे में जिला सह संयोजक रोहित अधाना से बात की गई  तो उन्होंने बताया कि 5 नवम्बर को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करे, क्योंकि देश हमें सब कुछ देता है हम भी तो कुछ देना सीखे कार्यक्रम रूप रेखा रक्तदान समय प्रात 9:00 बजे प्रातः से 4:00 बजे तक चलेगा, इसमे मुख्य अतिथि आदरणीय प्रांत संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री और प्रांत संयोजक बजरंग दल, स्थान ब्लड बैंक निकट बिल्केश्वर कॉलोनी हरिद्वार। रोहित अधाना ने सभी बन्धुओ से अपील की है, की अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें, रक्दान करने के लिये सभी को प्रेरित करे, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सभी से अपील करता है, कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुँचकर रक्तदान करे, ताकि हमारे रक्तदान से किसी को जीवन मिल सके।

सम्पर्क सूत्र: 9045807656, 8273018888
 7983111216, 9411190413
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours