हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आई०आर०बी० द्वितीय हरिद्वार के सेनानायक जनमेजय खंडूरी के निर्देशन मे मेट्रो हृदय संस्थान हरिद्वार द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर के उद्घाटन अवसर पर सेनानायक जनमेजय खंडूरी द्वारा सभी चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। उप-सेनानायक मनीषा जोशी की उपस्थिति में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक दिगम्बर सिंह चौहान द्वारा रिबन काटकर शुभारम्भ किया गया। इस चिकित्सा शिविर में आई०आर०बी० 40 पी०एसी और ए.टी.सी. के 175 जवानों के अतिरिक्त उनके परिजनों ने भी अपना चिकित्सा परीक्षण कराया। चिकित्सा शिविर मे अपनी सेवा देने वालो की टीम में डॉ0 संदीप चौधरी ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ0 अरविंद भारद्वाज ई.एन.टी, डॉ0 राजीव त्यागी फिजिशियन/कार्डियो, डॉ0 समीक्षा गेनोकॉलोगिस्ट, रिशु ऑप्थालोनोजी, किरण एवम तनु नर्सिंग स्टाफ शामिल थे। आई.आर.बी.- 2 के प्रभारी शिविरपाल और मीडिया प्रभारी नरेश जखमोला ने बताया कि सेनायक महोदय के निर्देशन में मेट्रो अस्पताल के ए.जी.एम.  सुशील कोठियाल एवम मैनेजर उत्तम चक्रवर्ती द्वारा शिविर के सुचारू संचयन हेतु उच्चकोटि के चिकित्सकों की टीम उपलब्ध कराई गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के चिकित्सा शिविर आयोजित करने हेत चिकित्सको की टीम उपलब्ध कराने हेतु अवगत कराया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर अरुणा भर्ती उप सेनानायक 40 पी.ए.सी., सहित 40 वी वाहिनी एवम ए.टी.सी. तथा आई.आर.बी. के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours