हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को जनपद में आयोजित की जा रही पुलिस चौपाल के तहत थाना पोखरी ग्राम भीकोना, थाना गैरसैंण, ग्राम हिसलानी में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम निवासियों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी एवं बचाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कन्या भ्रूण हत्या के अपराध, सोशल मीडिया फ्रोड, एटीएम फ्रोड, साईबर अपराध सम्बन्धित जानकारी एंव सुझाव, नशे के दुशप्रभाव एंव नशे से दूर रहने, घरेलू हिंसा, यातायात नियमों का पालन, महिला एंव बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध एंव घरेलू हिंसा, ठगी, विदेशो के नाम पर ठगी, मानव तस्करी सम्बन्धी अपराधो की जानकारी देकर जागरूक किया, साथ ही पुलिस द्वारा जागरूकता संबंधी पुलिस फोल्डर व कैलेण्डर वितरित किये गये। पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस चौपाल में उक्त गांव के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours