हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। ईद -ए- मिलादुन्नबी (बारावफात) के त्यौहार के अवसर पर उक्त त्यौहार को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा मय पुलिस बल के संयुक्त रूप से फेरुपुर, धनपुर, ज्वालापुर, बहादराबाद एवं कलियर शरीफ क्षेत्र का भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने हेतु ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्म चारियों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए, आपको बताते चले कि ईद मीलादुन्नबी इस्लामिक माह के रब्बीउल अव्वल के महीने मे मनाया जाता है, जिसे 12 वफात के रूप मे मनाया जाता है, इस्लामिक तारीख के मुताबिक आज ही के दिन नबी सल्लल्लाहु अलैही वस्सलम के जन्म को जन्मदिन के रूप मे मनाया जाता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours