हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। दीपावली से पूर्व भूपतवाला क्षेत्र में जाकर एक सामाजिक संस्था द्वारा मलीन बस्ती में जाकर गर्म कपड़े बांटे। स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के द्वारा देश पर कुर्बान हुए वीर सैनिकों की याद में दीपावली के अवसर पर भूपतवाला क्षेत्र की मलीन बस्तियों में जाकर गर्म कपड़े बांटे। ट्रस्ट के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा नेहा मिश्रा ने बताया कि बाटने का मुख्य उद्देश्य समानता के भाव का प्रचार करने सहित लोगो में वीर शहीदों के प्रति सम्मान का भाई रखना है। उपाध्यक्ष आदित्य सिंह राणा के अनुसार संस्था द्वारा प्रत्येक त्योहार असमर्थ लोगो के साथ मिलकर मनाया जाता है जिससे कोई भी तबका अपने को कमज़ोर व बिछड़ा हुआ न समझे।दीपावली के अवसर पर हम सभी को अपने आजस पास के क्षेत्रों का ध्यान रखना चाहिए, जहां एक ओर दीपावली में खुशियां बाटनी चाहिए वही त्योहार में अनजान लोगों से सतर्क भी रहना चाहिए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours