हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को पाठन सामग्री वितरित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने तथा पढ़ाई के लिए प्रेरित करने को उद्देश्य से वे लगातार सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों को पाठन सामग्री, ड्रेस आदि वितरित कर रहे हैं, ताकि बच्चे स्कूलों में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर और अधिक मन लगाकर पढ़ाई कर सकें, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम के अंतर्गत बेटियों की सहायता कर आगे आने की आवश्यकता है, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अर्पणा जिंदल ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को गौरव गोयल द्वारा शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना बड़ा सराहनीय कार्य है, तथा समय-समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों को जो सामग्री वह बच्चों को विद्यालयों में जा-जाकर बांट रहे हैं, उससे बच्चे शिक्षा की ओर प्रेरित हो रहे है, इस अवसर पर अध्यापिका चंद्रप्रभा गुलेरिया, ममता सिंह, रुचि गुप्ता, पारुल गुप्ता, सूची गुप्ता, एकता सिंह, कंचन मल्होत्रा, सोमवीर सिंह प्रधान लिपिक, कुलदीप सिंह रावत, आर०एन०भार्गव, रामकुमार, अनूप शर्मा, देशबंधु गुप्ता, राहुल कश्यप, अनुराग कौशिक, नीरज शिवा तथा मनोज कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours