हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) कि हरिद्वार इकाई द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने गणेश शंकर विद्यार्थी के आदर्शों पर चलने व निष्पक्ष पत्रकारिता व समाज हित में अपने प्राणों तक न्योछावर करने का संकल्प लिया। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर पी०एस० चौहान ने श्री विद्यार्थी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी जी अपने पूरे जीवन कुछ ना कुछ सीखने की ही ललक लगते रहे, उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जी एक कुशल पत्रकार के साथ ही एक कुशल राजनेता भी थे, वह स्वतंत्रता सेनानी थे वह कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए प्रताप समाचार पत्र के संपादक रहे, आजादी के समय जब पूरा देश संप्रदायिक हिंसा में जल रहा था तब कानपुर में हो रहे दंगों को रोकने के बीच विद्यार्थी जी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, 
चमनलाल डिग्री कालेज के प्राचार्य वरिष्ठ पत्रकार डॉ० सुशील उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी जी की शहादत संप्रदायिक दंगों को रोकने के लिए कोई पत्रकार उस समय भी सुरक्षित नहीं था और आज भी सुरक्षित नहीं है, उन्होंने कहा कि पत्रकार का काम एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। पत्रकारों को हर समय जाने दुश्मनों का भय रहता है, उन्होंने कहा कि पत्रकारिता करने के दौरान ना जाने कितने ही दुश्मन हमारे बनते हैं। जो कि मौका देखकर वार करने से भी नहीं चूकते, ऐसे में सरकारों को चाहिए कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पास कर पत्रकारों को सुरक्षा की गारंटी दे, एनयूजे के प्रांतीय महामंत्री रामचन्द्र कन्नौजिया ने बताया कि पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए यूनियन अपने स्तर से प्रयासरत है, हमारी मांग है कि जल्द से जल्द पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने वाला कानून लागू हो, कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने किया, इस अवसर पर सभी सदस्यों ने श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया, इस अवसर पर विजय शर्मा, अश्वनी विश्नोई, सुनील मिश्र, काशीराम सैनी, सुरेंद्र शर्मा, रविन्द्र सिंह, विकास झा, रजत चौहान, विवेक शर्मा, श्याम दर्पण, वीरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र जोशी, मनोज गिरी, सागर जोशी, राजकुमार वर्मा, विनोद मिश्रा, शमशेर बहादुर,प्रशांत शर्मा ,चन्द्रशेखर जोशी, मंजू नेगी, सन्तोष उपाध्याय, निशा शर्मा, प्रतिभा वर्मा, राजकुमार वर्मा, आशीष कुमार, सुनील कुमार, उधम सिंह, पुष्पराज धीमान, आवेश अंसारी, नसीर अहमद आदि मुख्य थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours