हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर ए पाक के 751 वें उर्स का आगाज हो गया है। साबिर ए पाक के उर्स में देश और विदेशों से बड़ी संख्या में जायरीन आते हैं और अपनी मन्नतो के साथ-साथ देश में अमन चैन की दुआएं मांगते हैं इसी क्रम में बरेली शरीफ से एक जत्था पैदल साबरी झण्डा लेकर पिरान कलियर शरीफ पहुंच चुका है यह जत्था 12 दिन तक पैदल चला और कलियर शरीफ पहुंचा है इस जत्थे में करीबन 200 से अधिक अकीदतमंद आए हैं और चांद दिखाई देने पर इस झण्डे को साबिर पाक के बुलंद दरवाजे पर फराया गया हैं। वही साबिर पाक के सालाना उर्स में मेंहदी डोरी की रस्म को भी ज्यादा महत्व दिया जाता है यह मेंहदी सज्जादानशीन के घर से आती है। और सज्जादानशीन परिवार की ओर से मेंहदी डोरी सुफियाना तरीके से साबिर ए पाक में धूमधाम के साथ पेश की जाती है मेंहदी डोरी की रस्म के बाद वार्षिक उर्स का आगाज हो जाता है। वही सज्जादानशीन शाह अली मंजर एजाज ने साबिर ए पाक के उर्स की मुबारकबाद देते हुए बताया कि मेंहदी डोरी उर्स की अव्वल रस्म है चांद दिखाई देने पर मेंहदी डोरी की रस्म अदा की गई है और इस मौके पर देश के कोने-कोने से जायरीनों ने मेंहदी डोरी में शिरकत की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours