हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोटा मुरादनगर के ग्रामवासी खून के आंसू रोने को मजबूर हो रहे हैं, गांव में गंदगी के साथ-साथ  सड़कों पर कीचड़ और पानी बह रहा है गांव के ग्रामीण कीचड़ और पानी में चलने को मजबूर हो रहे हैं इस कारण गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध इकट्ठा होकर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया, आपको बता दे कि गांव के मेन रोड से लेकर गांव की गली मोहल्ले की सड़को पर पानी और जगह-जगह बड़ी मात्रा में कीचड़ ही कीचड़ इकट्ठा है, स्कूल जाने वाले बच्चे भी कीचड़ पानी से भरी सड़कों से होकर शिक्षा प्राप्त करने के लिए जा रहे हैं 
                           देखें वीडियो
जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बच्चे स्कूल जाते समय कई बार गिर कर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं छात्रा अंजली का कहना है ग्राम प्रधान की घोर लापरवाही स्कूल जाने वाले बच्चों पर भारी पड़ रही है स्कूल जाते समय कीचड़ पानी से भरी सड़कों से गुजरना मुश्किल हो रहा है कई बार फिसल कर कपड़े खराब होने के साथ-साथ चोटे भी लग चुकी हैं वही ग्राम वासियों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव की अनदेखी हो रही है सड़कों पर पानी कीचड़ और नाले गंदगी से भरे पड़े हैं लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा किसी भी तरह की साफ सफाई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है वहीं महिलाओं का कहना है कि ग्राम प्रधान स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं किसी भी तरह का कार्य गांव में नहीं कराया जा रहा है गांव में गंदगी के अंबार लगे हैं महिलाएं भी पानी कीचड़ में गुजरने को मजबूर हो रही है, ग्राम वासियों ने मांग कि हैं कि प्रशासन गांव की समस्याओं का निस्तारण करें। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य सेठपाल, नीटू कुमार, विनीत सैनी, नवीन सैनी, कमल सैनी, सोनू सैनी, प्रेम सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील सैनी, कृष्णा पाल, नोर्ति सैनी, वैभव सैनी, ज्योति सैनी, अमन, निर्मला, रेनू, मोनी सैनी, बाला सैनी, इसम सैनी, उषा सैनी, सुरेंद्र सैनी, विजेंद्र सैनी, आदि लोग मोजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours