हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में जन दिव्यांग सहायता ट्रस्ट विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी पूरण सिंह राणा पहुंचे उन्होंने ट्रस्ट की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगों के लिए जो अच्छे काम किए जा रहे हैं उसी उपलक्ष में दिव्यांगों का प्रतिभाग सम्मान समारोह का एक प्रोग्राम रखा गया था, उन्होंने इस टीम के द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जो दिव्यांग अभी छोटे हैं ऐसे कार्यक्रम से उनका भी मार्गदर्शन होगा, वही ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दिव्यांगों के इस सालाना प्रोग्राम में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के दिव्यांग पहुंचे और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि दिव्यांगों के लिए कुछ बेहतर कर सकें, कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगों को स्मृति चिन्ह और कंबल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours